महावीर जयंती पर शहर में हुए विभिन्न कार्यक्रम – श्री वीर विश्व अर्ध जन्मशताब्दी महोत्सव में शामिल हुए भाजपा के महासचिव विजयवर्गीय, क्षत्रिय कुंड नगरी में उमड़ा श्वेतांबर जैन समाज,महावीर जयंती पर किया जल मंदिर का शुभारंभ

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  साल 1983 की बात है, तब मैं पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ा था इंदौर में आचार्य नवरत्न सागर सूरी जी के पास आशीर्वाद के लिए गया था, तब गुरुदेव उनके पास बाल मुनि के रूप में थे। लेकिन यह गुरु की अनंत कृपा का फल है कि आज आप प्रख्यात जैनाचार्य विश्व रत्न सागर सूरी के रूप में विद्यमान है। आज प्रभु महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के साथ ही आपके जन्मोत्सव प्रसंग पर गुरु दर्शन पाकर मन आनंदित है।

यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कार्तिक मेला मैदान पर चल रहे श्री वीर विश्व जन्म शताब्दी महोत्सव के दौरान गुरुवार को कही। अल्प समय के लिए वे उज्जैन पधारे ओर गुरुदेव के दर्शन किए । यहां समिति की ओर से उनका अभिनंदन किया गया।
श्री विजयवर्गीय ने आचार्य श्री से जुड़े पुराने संस्मरणो को याद करते हुए प्रभु महावीर के अहिंसा, अपरिग्रह व एकात्मवाद के सिद्धांतों को जीवन मे उतारने की बात कहते हुए सामाजिक समरसता के प्रेरक डॉ. भीमराव अंबेडकरजी को भी याद किया। वह बोले कि आज संयोग है कि दोनों की जन्म जयंती एक ही दिन आई है।
महोत्सव समिति संयोजक जयंतीलाल  तेलवाला व मीडिया प्रभारी डॉ. राहुल कटारिया के अनुसार गुरुवार को खाराकुआ स्थित श्री ऋषभदेव छगनीराम पेढ़ी मंदिर से प्रभु महावीर जन्म कल्याणक का जुलूस आचार्य देवेश श्री विश्व रत्न सागर सूरीश्वर जी महाराज एवम साधु साध्वी मण्डल की निश्रा में निकला। जिसमें श्वेतांबर एवं दिगम्बर जैन समाज की वेदी जी (पालकी) शामिल हुई और समाज जन प्रभु के जयकारे लगाते झूमते गाते निकले। श्री विजयवर्गीय का समिति की ओर से विधायक पारस जैन, नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जैन डगवाला, कार्यक्रम समन्वयक अभय जैन भैया, सहसंयोजक प्रसन्न जैन, ट्रस्टी संजय नाहर, पुनीत जैन, रितेश खाबिया, राहुल सर्राफ, गोलू सुराणा, अमित भंसाली, अनिल कंकरेचा, राकेश नाहटा सहित भाजपा नेता विनोद लाला, भाजपा नगर उपाध्यक्ष धनंजय शर्मा, ओम मेघवंशी सहित अन्य लोग  मौजूद रहे। इस बार महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का श्वेतांबर जैन समाज का साधर्मिक वात्सल्य महोत्सव समिति की ओर से क्षत्रिय कुंड नगरी में हुआ।
वाणीगोता के भक्ति गीतों पर झूमे समाजजन
मुंबई से आए प्रख्यात संगीतकार नरेंद्र वाणीगोता ने गुरुवार शाम मुख्य पंडाल में प्रभु भक्ति के गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी। जिस पर हजारों समाज जन झूम उठे और देर रात तक यह आयोजन चला।
कल निकलेगी 2 किमी लंबी रथ यात्रा
अर्ध जन्म शताब्दी महोत्सव अंतर्गत नवपद ओली तप आराधको के अनुमोदनार्थ शनिवार को  2 किलोमीटर लंबी रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकलेगी। जिसमें मालवांचल क्षेत्र के 50 महिला मंडल, घोड़े, हाथी, प्रभु का रथ सहित भव्य वैभव रहेगा। इसके लिए भी व्यापक तैयारियां की जा रही है।


महावीर जयंती पर किया जल मंदिर का शुभारंभ
उज्जैन। महावीर इन्टरनेशनल केन्द्र उज्जैन के तत्वावधान में दशहरा मैदान मुख्य मार्ग पर शांतिलाल सेठिया स्मृति जल मंदिर का शुभारंभ किया गया।
विधायक पारस जैन, वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के मुख्य आतिथ्य में जल मंदिर पर दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम जैन, अभय सेठिया, प्रकाश सेठिया, अशोक भंडारी, राजेंद्र हिंगड़, सुनील जैन डोशी, राजेंद्र सिरोलिया, श्रेणिक लूणावत, अशोक चौहान, गौतम सेठिया मौजूद रहे। ज्ञातव्य है कि विगत 12 वर्ष से प्रकाशजी सेठिया के सौजन्य से शीतल जल की प्याऊ का संचालन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी पूर्व की गौरवशाली परंपरा के अनुसार महावीर जयंती के पावन दिन ही 14 अप्रेल गुरूवार को सायं 5 बजे दशहरा मैदान के समीप का शुभारंभ किया गया।