संस्कारवान पीढ़ी गढ़ने के लिए   150 बहनों का हुआ सामूहिक पुंसवन संस्कार

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)   गायत्री शक्ति पीठ के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर हुए तीन दिवसीय आयोजन में विशेष रूप से सामूहिक पुंसवन संस्कार एवं महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया।

उपझोन संयोजिका उर्मिलासिंह तोमर ने बताया कि आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के अंतर्गत 150 बहनों का सामूहिक पुंसवन संस्कार किया गया। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका रही। गर्भवती बहनों का पंजीयन करवाया गया एवं 5 वर्षों तक इनके शिशुओं के सारे संस्कार करने का संकल्प गायत्री परिवार लेगा। यह अभियान सतत चलता रहेगा। डॉ. जया मिश्रा ने गर्भवती बहनों को आदर्श दिनचर्या का संदेश दिया। गायत्री परिवार द्वारा जया मिश्रा का सम्मान किया गया। भव्य दीपयज्ञ के साथ महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में उज्जैन शहर की 14 प्रबुध्द वर्ग की बहनों का सम्मान किया गया। विशेष अतिथि पूर्व महापौर मीना जोनवाल एवं अलका सेठी उपस्थित रहीं। पुंसवन संस्कार एवं महिला सम्मेलन का संचालन आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी की उपझोन संयोजिका उर्मिला तोमर द्वारा किया गया। अतिथि के रूप में मौजूद अरीती सेठी, मीना जोनवाल, डॉ. जया मिश्रा ने नंदनी जोशी, शीला तोमर, कांता विश्वकर्मा, दिव्या भदौरिया, सावित्री महंत, गीता यादव, रश्मि तोमर, आशा रिमझा, मीना जायसवाल, यशोदा शर्मा, माया मालवीय, स्मिता नेगी का सम्मान किया। इस मौके पर नीति टंडन अपने दिया ग्रुप के साथ मौजूद रहीं।