पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला, 42 जवान शहीद

जम्मू।(स्वदेश mp न्यूज़…राजेश सिंह भदौरिया बंटी) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों को निशाना बना कर किये गये फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के तीन दर्जन से अधिक जवान शहीद हो गए। हताहतों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ जवानों का एक बड़ा काफिला हाइवे से गुजर रहा था। इस काफिले में सीआरपीएफ की 70 गाड़ियां थी। इसी बीच जवानों से भरी बस पर आत्मघाती हमला किया गया।

बताया गया कि आत्मघाती हमलावर विस्फोटकों से भरी कार को लेकर बसों के काफिले में घुस गया और जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट की जद में 4 बसें आ गई। ब्लास्ट के बाद आतंकियों ने काफिले पर गोलीबारी भी की। इस हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए जबकि कई घायल हैं। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। आत्मघाती हमलावर का नाम आदिल बताया जा रहा है। इस हमले हताहतों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है। हमले के बाद की तस्वीरें इतनी भयावह है कि उन्हें देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। जिन 42 जवानों की फिदायीन हमले में मौत हुई है। शहीद हुए जवानों के नाम इस प्रकार हैं-

1. जयमाल सिंह- 76 बटालियन
2. नसीर अहमद- 76 बटालियन
3. सुखविंदर सिंह- 76 बटालियन
4. रोहिताश लांबा- 76 बटालियन
5. तिकल राज- 76 बटालियन
6. भागीरथ सिंह- 45 बटालियन
7. बीरेंद्र सिंह- 45 बटालियन
8. अवधेष कुमार यादव- 45 बटालियन
9. नितिन सिंह राठौर- 3 बटालियन
10. रतन कुमार ठाकुर- 45 बटालियन
11. सुरेंद्र यादव- 45 बटालियन
12. संजय कुमार सिंह- 176 बटालियन
13. रामवकील- 176 बटालियन
14. धरमचंद्रा- 176 बटालियन
15. बेलकर ठाका- 176 बटालियन
16. श्याम बाबू- 115 बटालियन
17. अजीत कुमार आजाद- 115 बटालियन
18. प्रदीप सिंह- 115 बटालियन
19. संजय राजपूत- 115 बटालियन
20. कौशल कुमार रावत- 115 बटालियन
21. जीत राम- 92 बटालियन
22. अमित कुमार- 92 बटालियन
23. विजय कुमार मौर्या- 92 बटालियन
24. कुलविंदर सिंह- 92 बटालियन
25. विजय सोरंग- 82 बटालियन
26. वसंत कुमार वीवी- 82 बटालियन
27. गुरु एच- 82 बटालियन
28. सुभम अनिरंग जी- 82 बटालियन
29. अमर कुमार- 75 बटालियन
30. अजय कुमार- 75 बटालियन
31. मनिंदर सिंह- 75 बटालियन
32. रमेश यादव- 61 बटालियन
33. परशाना कुमार साहू- 61 बटालियन
34. हेम राज मीना- 61 बटालियन
35. बबला शंत्रा- 35 बटालियन
36. अश्वनी कुमार कोची- 35 बटालियन
37. प्रदीप कुमार- 21 बटालियन
38. सुधीर कुमार बंशल- 21 बटालियन
39. रविंदर सिंह- 98 बटालियन
40. एम बाशुमातारे- 98 बटालियन
41. महेश कुमार- 118 बटालियन
42. एलएल गुलजार- 118 बटालियन