कर्नाटक के बजरंगदल कार्यकर्ता को 108 दीप जलाकर अर्पित की श्रध्दांजलि

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)   बुधवार शाम शहीद पार्क पर बजरंगदल उज्जैन महानगर द्वारा 108 दीपों से कर्नाटक के बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला संयोजक अंकित चौबे ने बताया कि कर्नाटक में बजरंगदल कार्यकर्ता हर्षा की जेहादियों द्वारा 3 दिन पूर्व अत्यंत निर्ममता से हत्या की गई थी। हर्षा एक ऐसा बजरंग दल का कार्यकर्ता था जिसने अपने जीवन में कभी अपने नाम के पीछे सरनेम नही लगाया, हर्षा ने हमेशा से ही हिन्दुओ को जातिवाद से मुक्त करने और हिन्दूओं को एकजुट करने का काम किया, देश ने एक ऐसा देश भक्त खोया है जिसकी हम कल्पना भी नही कर सकते। आज पूरा देश शर्मिंदा हे। श्रध्दांजलि में प्रांत सह मंत्री विनोद शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक जैन चायवाला, बजरंगदल जिला संयोजक अंकित चौबे, जिला समरस्ता प्रमुख महेश कुमावत, मोहन जायसवाल, सागर गुजराती, जसवंत सिंह ठाकुर, रमेश पांडेय, महेंद्र सिंह बघेल, अमन चौरसिया, गोविन्द अहूजा, अक्षय दुबे, पुर्षोत्तम पटेल, गौरव पेड़वा, शशांक सेन, गोपाल, विशाल, अंकित, सोनू, तरुण, अभिषेक, अभय, आशीष, लखन, शुभम, कोशल, महेंद्र, पंकज सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी बजरंगदल जिला विद्यार्थी प्रमुख यगेंद्र गुप्ता ने दी।
सादर प्रकाशनार्थ