संघ के सरसंघ चालक श्री मोहन भागवत ने शैक्षिक अनुसंधान केन्द्र सम्राट विक्रमादित्य भवन का किया लोकार्पण,जाना क्षिप्रा का महत्व

उज्जैन 22 फरवरी। (स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक श्री मोहन भागवत ने चिन्तामन रोड स्थित विद्या भारती मालवा के प्रशिक्षण, शैक्षणिक, अनुसंधान केन्द्र और प्रांतीय कार्यालय सम्राट विक्रमादित्य भवन का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के भारतीय अध्यक्ष डी.रामकृष्ण राव ने की। बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, पर्यावरण मंत्री  हरदीपसिंह डंग, स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री  इंदरसिंह परमार, सांसद अनिल फिरोजिया, पवन सिंघानिया, महन्त श्री श्यामगिरीजी महाराज, अशोक सोहनी, विशाल राजौरिया एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
बताया क्षिप्रा  नदी का महत्व –

अवंतिका महाकाल युवा तीर्थ पुरोहित समिति रामघाट अध्यक्ष अजय जोशी कुंडवाला गुरु ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की और तीर्थ पुरोहितों, पुजारियों की अनेक समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी साथ ही क्षिप्रा नदी का महत्व बताया।
अजय जोशी कुंडवाला ने बताया कि क्षिप्रा नदी सभी तीर्थ में तिल भर बड़ी होने के कारण इसका विशेष महत्व है। 12 साल में यहां महाकुंभ स्नान होता है। इस मौके पर उत्तम दुबे अंगूठी वाले गुरु, सोनू गुरु मालावाला, रितेश त्रिवेदी लाल मंदिर, संजय जोशी तीर्थ पुरोहित, अमृतेश त्रिवेदी तीर्थ पुरोहित लाल मंदिर, जगदीश शर्मा बाल्टीवाला, महेश जोशी, उदासी गौर, राकेश जोशी तीर्थ पुरोहित, राजू गुरु मोरवाले, अनिल जोशी टोपी वाले गुरू, प्रेम गुरु, कमलेश शास्त्री नगरवाले, आनंद जोशी लोटावाला तीर्थ पुरोहित सहित तीर्थ पुरोहित समस्त सदस्यगण मौजूद रहे।