प्रस्तावित नये समानांतर फ्रीगंज ओवर ब्रिज स्थल का किया निरीक्षण,प्रस्तावित ड्राइंग डिजाइन का किया अवलोकन

उज्जैन 05 फरवरी।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)   उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज शाम को उज्जैन के फ्रीगंज एवं पुराने शहर को जोड़ने के लिये प्रस्तावित किये गये नये समानांतर फ्रीगंज ओवर ब्रिज के स्थल के बारे में सेतु निगम के अधिकारियों से चर्चा की एवं इसकी प्रस्तावित ड्राइंग डिजाइन का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने प्रस्तावित फ्रीगंज ओवर ब्रिज के स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक  सत्येंद्र कुमार शुक्ल, विवेक जोशी, संजय अग्रवाल, सेतु निगम के एसडीओ  आरके कटारिया एवं सब इंजीनियर आदि अधिकारीगण मौजूद थे।