राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित हुए मो. मोहसीन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)   संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम द्वारा उज्जैन के मोहसीन छीपा को राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार वर्ष 2020-20 (द्वितीय संयुक्त) से सम्मानित किया। मोहसीन को उक्त पुरस्कार हेंडलूम कमिश्नर सुरभि गुप्ता, अनुभ श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किया गया।

भैरवगढ़ निवासी मो. यूनुस मुंशी छीपा के पुत्र मो. मोहसीन छीपा 10 वर्ष से शिल्पकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। अपने पिता के मार्गदर्शन में इन्होंने प्रशिक्षण परियोजनाओं में भी भाग लिया और अपने काम में निखार लाये। इनकी कलाकृतियों का प्रदर्शन दिल्ली, मुंबई, सूरजकुंड आदि में हो चुका है। भोपाल के गौहरमहल उत्सव में मो. मोहसीन छीपा की कलाकृतियां सराही गई। मो. छीपा की कलाकृति ‘आत्मा और शरीर की पारस्परिक संघटना की अभिव्यक्ति (बटिकप्रिंट) को पुरस्कृत किया गया।

प्रबंध संचालक हस्त शिल्प विकास निगम श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने एक्स-पो के आयोजन और राज्य सरकार की बुनकर तथा शिल्पियों के कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदम से अवगत कराया।
कार्यक्रम में 15 शिल्पियों को कबीर बुनकर पुरस्कार वर्ष 2018-19
प्रथम पुरस्कार
1. बुनकर का नाम – श्री घासीराम लालमणी
2. पिता का नाम – श्री गोरेलाल लालमणी निवासी चंदेरी
द्वितीय पुरस्कार
1. बुनकर का नाम – श्री विकास बण्डे
2. पिता का नाम – श्री अशोक बण्डे निवासी महेश्वर
तृतीय पुरस्कार
1. बुनकर का नाम – श्री अनिल मुकाती
2. पिता का नाम – श्री दीपचंद मुकाती निवासी महेश्वर
कबीर बुनकर पुरस्कार वर्ष 2019-20
प्रथम पुरस्कार
1. बुनकर का नाम – श्रीमती रूबीना बी खॉन
2. पिता का नाम – श्री मोहम्मद आरिफ खॉन निवासी महेश्वर
द्वितीय पुरस्कार
1. बुनकर का नाम – श्रीमती रेखाबाई कोली
2. पिता का नाम – श्री पृथ्वीराज कोली निवासी चंदेरी
तृतीय पुरस्कार
1. बुनकर का नाम – श्री पन्नालाल खरे
2. पिता का नाम – श्री गोविन्द खरे निवासी महेश्वर
राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार वर्ष 2020-21
प्रथम पुरस्कार (संयुक्त)
1. शिल्पकार का नाम – श्रीमती सुगंधा जैन
2. पिता/पति का नाम – श्री उत्सव जैन निवासी इंदौर
प्रथम पुरस्कार (संयुक्त)
1. शिल्पकार का नाम – मो. काजिम खत्री
2. पिता/पति का नाम – मो. युसुफ खत्री निवासी धार
द्वितीय पुरस्कार (संयुक्त)
1. शिल्पकार का नाम – मो. मोहसीन छीपा
2. पिता/पति का नाम – मो. यूनुस मुंशी छीपा निवासी उज्जैन
द्वितीय पुरस्कार (संयुक्त)
1. शिल्पकार का नाम – श्री सुभाष पोयाम
2. पिता/पति का नाम – श्री पतीराम पोयाम निवासी भोपाल
तृतीय पुरस्कार (संयुक्त)
1. शिल्पकार का नाम – श्री बलदेव बागमारे
2. पिता/पति का नाम – स्व. श्री सुखराम बागमारे निवासी बैतूल
तृतीय पुरस्कार (संयुक्त)
1. शिल्पकार का नाम – डॉ. राजीव नाफड़े
2. पिता/पति का नाम – श्री के.जी. नाफड़े निवासी होशंगाबाद
प्रोत्साहन पुरस्कार
1. शिल्पकार का नाम – श्री हयात गुट्टी
2. पिता/पति का नाम – श्री सिद्दीक गुट्टी निवासी उज्जैन
प्रोत्साहन पुरस्कार
1. शिल्पकार का नाम – मो. आसिफ
2. पिता/पति का नाम – मो. इब्राहिम निवासी उज्जैन
प्रोत्साहन पुरस्कार
1. शिल्पकार का नाम – अब्दुल करीम खत्री
2. पिता/पति का नाम – मो. यूसुफ खत्री निवासी धार
पुरस्कार प्रदान किये गये हैं।