अभा क्षत्रिय महासभा ने फूंका मंत्री बिसाहूलाल साहू का पुतला, राजपूत समाज ने दिखाया अपना गुस्सा

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उज्जैन संभाग, जिला शहर युवा विंग, महिला विंग द्वारा शनिवार को चामुंडा माता चौराहे पर मध्यप्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल का पुतला दहन किया। धरना प्रदर्शन के बाद रैली के रूप में चामुंडा माता चौराहे पहुंचे राजपूत समाजजनों से पुतले को लेकर हल्की झड़प हुई, पुलिस द्वारा पुतला छीनने का प्रयास किया गया लेकिन समाजजनों ने पुतले में आग लगाकर बिसाहूलाल साहू के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया तथा जमकर नारेबाजी की।

विगत 25 नवंबर को बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर जिले के फाल्गुना गांव में नारी सम्मान समारोह में राजपूत समाज की महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी और राजपूत समाज की महिलाओं को जबरन घर से निकाल कर उन्हें महिलाओं के साथ मुख्यधारा में लाने की बात कही थी और कहा था कि ठाकुर और ठाकुर समाज के लोग अपने महिलाओं को घर से नहीं निकालते हैं इसीलिए नारी समाज में समरसता नहीं आएगी। मध्य प्रदेश सरकार के ऐसे उद्दंड और बदजुबान मंत्री के खिलाफ धरना और पुतला दहन चामुंडा माता चौराहे पर किया गया। जिसमें श्री करणी सेना मूल की प्रदेश इकाई, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा भी सहयोग किया। पुतला दहन के पूर्व रैली निकाली गई जिसमें प्रमुख रुप से उज्जैन संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह बेस, जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह पवार, युवा विंग के संभाग अध्यक्ष राजेशसिंह भदोरिया, महिला विंग की शहर अध्यक्ष आशा सिंह सेंगर, जिला अध्यक्ष सुषमा सिंह पंवार सभी राजपूत सरदारों और क्षत्राणियों को साथ लेकर बिसाहूलाल मुर्दाबाद मुर्दाबाद, मंत्रिमंडल से बर्खास्त करो, बिसाहूलाल को भाजपा से बाहर करो जैसे नारे लगाते हुए चामुंडा माता चौराहे पर पहुंचे। यहां बिसाहूलाल सिंह का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को अंगदसिंह भदौरिया, विजयसिंह भदौरिया, अर्जुन सिंह राठौड़, हेमलता तोमर, राजेश सिंह भदोरिया, नरेश सिंह कुशवाह, राजवीर सिंह तोमर, मनोहर सिंह चौहान, श्री राजपूत करणी सेना महिला प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला सिंह तोमर, उषा पंवार, शीला तोमर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अंगद सिंह भदोरिया, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष उषा पवार, अर्जुन सिंह राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष महिला राधा चौहान, मीरा, शोभा कुमार सोलंकी, शीला तोमर, हेमलता तोमर, संध्या भाटी, शकुंतला कुशवाह, उपमा चौहान, निशा देशमुख, सरोज राठौड़, संतोष देवड़ा, संगीता बिष्ट, राजकुमारी दीक्षित, रितु चौहान, हेमा कुशवाह, अंजू सोलंकी, उषा राठौड़, उमेश सिंह सेंगर, गणेश सिंह सोलंकी, मनोज सिंह परमार, राहुल सिंह बेस, उदय पाल सिंह सेंगर, जय वीर सिंह सेंगर, शिवेंद्र सिंह भदोरिया, कृष्णकांत सिंह, रतन सिंह भदोरिया, देवेंद्र सिंह बुंदेला, मुकेश सिंह भाटी, श्याम सिंह सिकरवार, राजेंद्र सिंह चौहान, सुमेर सिंह सोलंकी, पत्रकार जितेंद्र सिंह ठाकुर, राजन सिंह राजावत, जितेंद्र सिंह चौहान, मोहन सिंह बनाफर लखा हेड़ा, मनोहर सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह राठौड़, राजवीर सिंह तोमर, महेंद्र सिंह तोमर, उदय पाल सिंह सेंगर, राम नारायण सिंह तोमर, रतन सिंह भदोरिया, कृष्णराज सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह, जबर सिंह तोमर आदि राजपूत समाज के प्रमुख समाजसेवी और कार्यकर्ता गण मौजूद थे।