दीपक बेलानी बने जन परिषद उज्जैन के संभागीय अध्यक्ष

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)   अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव की अनुशंसा पर संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी एनके त्रिपाठी ने समाजसेवी दीपक बेलानी को जन परिषद उज्जैन का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया।

दीपक बेलानी की नियुक्ति पर सिंधु सेवा समिति अध्यक्ष महेश सीतलानी, समाजसेवी चरित्र कोटवानी, शेखर राठोर, दीपक जैन, वरिष्ठ पत्रकार विजय व्यास, सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र कुल्मी,धर्मेन्द्र राठोड़, डॉ. जया मिश्रा, ममता मिश्रा, पूर्व महापौर मीना विजय जोनवाल आदि ने बधाई दी। ज्ञात रहे जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 32 वर्षों से सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ-साथ कई ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है। संस्था पर्यावरण पर आठ अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 135 एवं विदेशो में पांच चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवं सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं। संस्था का मुख्य आधार मानवीय, सामाजिक एवं राष्ट्रीय दृष्टिकोण है।