झूठे मुकदमे पर भड़की हिंदू महासभा और गोरक्षा न्यास,एसपी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और मध्यप्रदेश युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष हिंदूवादी नेता मनीषसिंह चौहान के खिलाफ पुलिस थाना जीवाजीगंज ने झोन क्रमांक 1 के लेटर के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया था इसके बाद श्री चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई थी। लगातार अपनी बेगुनाही का सबूत ढूंढ रहे चौहान ने एसडीएम कार्यालय में सूचना के अधिकार से जानकारी लगातार मांगते हुए आखिरकार उनका रिकॉर्ड में नाम ढूंढने में सफल रहे। इसके बाद हिंदू महासभा के राष्ट्रीय नेता उज्जैन पहुंचे।,
अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुनंदा दुबे, राष्ट्रीय मंत्री पवन कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद शर्मा की अगुवाई में जिला पुलिस अधीक्षक के नाम सिटी एसपी अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। इसी कड़ी में संत रविदास समाज के संभाग अध्यक्ष महेश सिसोदिया ने भी ज्ञापन सौंपा। साथ में एसडीएम कार्यालय की निकाली गई प्रमाणित प्रति भी सौंपी गई जिससे साबित होता है कि लिखी गई रिपोर्ट असत्य डॉक्यूमेंट के आधार पर की गई है। इसके बाद सभी पदाधिकारी आईजी कार्यालय पर पहुंचे और एआईजी को ज्ञापन सौंपकर मामले में खात्मा की मांग की गई। इस अवसर पर किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश माली, कार्यालय मंत्री हरि माली, प्रदेश महामंत्री राहुल मोणावत, प्रदेश उपाध्यक्ष युवक सभा कैलाश चावला, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अंकिता शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलू वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी युवक सभा पवन बारोलिया, प्रदेश संगठन मंत्री चेतन माली, किसान महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह दरबार, प्रदेश समन्वय अध्यक्ष अनिल नागर, युवक प्रदेश महामंत्री विक्रम धानक, बने सिंह माली, अनिल धर्मवीर, अर्जुन सेन, अन्नू खत्री, सागर माधोलिया, निधि गंगेले, विद्यार्थी महासभा प्रदेश महासचिव गोरक्षा महासभा जिला अध्यक्ष जयकिशन गौरव शर्मा, मीडिया प्रभारी राजगढ़ जिला अध्यक्ष दीपक पटेल, तेजराम डाबी, रमेशचंद परमार, इंदु परमार, नवीना चौहान, रणवीरसिंह चौहान, सोनू यादव, राजेश पांचाल, मुकेश कुशवाह, भारत सिंह दरबार, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, विकास गोयल, पदम सिंह चौहान, शिव कुशवाह, जितेंद्र तोमर, सूरत सिंह तवर, भरत शर्मा, भारती यादव, महेंद्र सिंह बेस, मनीष गौतम सहित बड़ी संख्या में हिंदू महासभा और गोरक्षा न्यास के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। यह जानकारी युवक हिंदू महासभा के प्रदेश युवा सोशल मीडिया प्रभारी पवन बारोलिया ने दी।