अखाड़ा परिषद कार्यालय परिसर में साधु संतों की उपस्थिति में हुई श्रध्दांजलि सभा-ब्रह्मलीन महाराज की स्मृतियों को सभी ने किया याद

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेन्द्रगिरी महाराज के निधन होने से बुधवार को नीलगंगा सिंहस्थ पड़ाव स्थल के अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद कार्यालय परिसर में श्रध्दांजलि सभा का आयोजन 13 अखाड़ों के साधु संतों की मौजूदगी में हुआ। सभा के आरंभ में शांति पाठ व मंत्रोच्चारण हुआ। संतों ने सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान अध्यक्षजी के योगदान और कुंभ को सफल बनाने में उनके समर्पण को याद किया कि और कहा कि शासन प्रशासन से तालमेल बनाकर साधु संतों की समस्याओं के निराकरण की बेजोड़ क्षमता उनमें थी। अपनी बेबाक शैली के कारण वे किसी भी समस्या का त्वरित हल कराने में माहिर थे। उनका यूं चले जाना सनातन संत समाज के साथ साथ पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा एवं स्थानीय अखाड़ा परिषद के संयोजन में नीलगंगा सिंहस्थ पड़ाव स्थल अखाड़ा परिषद कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानन्द गिरि जी महाराज, जूना अखाड़ा के महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज, महानिर्वाणी अखाड़े के स्वामी वितरागानंद सरस्वती जी, निर्मोही अखाड़े के भगवान दास जी महाराज, खाकी अखाड़ा के महंत रामेश्वर दास जी, बड़ा उदासीन अखाड़ा के मुकामी महंत श्याम दास जी महाराज, महेंद्र विद्या भारती महेंद्र देव गिरी जी महंत गुप्त गिरी जी, महंत दिग्विजय दास, महंत रामदास जी, महंत सुंदर भारती जी, महंत अवधेश पुरी जी परमहंस, महंत शांति गिरी जी, निर्वाणी अखाड़ा के शिवनारायण पुरी, राम जानकी मंदिर के श्याम दास जी महाराज, ज्योति गिरी आश्रम के महंत कृष्णागिरी जी महाराज, सिद्ध आश्रम के स्वामी प्रणाम आनंद जी महाराज सहित सभी तेरा सनातनी अखाड़ों के साधु संतों ने दो मिनिट का मौन रख तथा पुष्प अर्पित कर अपने श्रध्दासुमन अर्पित किये। सभा के आरंभ में पंडित भरत जोशी एवं तिलक वधेका के आचर्यत्व में शांति पाठ हुआ। संचालन राहुल कटारिया ने किया। श्रद्धांजलि सभा में सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व विधायक डॉ बटुकशंकर जोशी, पूर्व सभापति नगर निगम सोनू गहलोत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, कांग्रेस नेता रवि राय, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व जोन अध्यक्ष राजेश जारवाल, मुकेश यादव, पूर्व पार्षद माया त्रिवेदी, दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, पंडित संजय दिवटे, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमय आपटे, केपी झाला, पंडित अंजनेश शर्मा, राजेश सिंह भदोरिया, कुलदीप ठाकुर, संदीप बागड़ी, पंडित रितेश त्रिवेदी, विवेक सोनी, रोशन पासी, अजय शंकर जोशी, जगदीश पांचाल, राजा खत्री, यूका अध्यक्ष भरत शंकर जोशी आदि गणमान्य जनों ने ब्रह्मलीन श्री महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की।
निरंजनी अखाड़ा में श्रध्दांजलि सभा आज
बड़नगर रोड़ स्थित श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा पर आज गुरूवार शाम 4 बजे महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद गिरी महाराज की निश्रा में श्रध्दांजलि सभा का आयोजन होगा। जिसमें सभी प्रमुख अखाड़ों के साधु संत व महाराजश्री के अनुयायी शामिल रहेंगे।