पिछले चौबीस घंटे में उज्जैन जिले में औसत 23.8 मिमी वर्षा दर्ज

उज्जैन 16 सितम्बर।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में उज्जैन जिले में 23.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें उज्जैन तहसील में 40, घट्टिया में 24, खाचरौद में 27, नागदा में 22, बड़नगर में 54, महिदपुर में 9, झारड़ा में 2 और तराना तहसील में 12 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। एक जून से लेकर अभी तक उज्जैन जिले में औसत 872.8 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उज्जैन जिले का वार्षिक वर्षा का औसत 906.2 मिमी है।