दुर्गावाहिनी द्वारा मनाया जा रहा है रक्षा बंधन पर्व,देश सेवा में लगे पुलिस भाईयो की कलाई पर बांधी राखी

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) विश्व हिंदू परिषद जिला उज्जैन महानगर मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक शहर में पुलिस थानों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को राखी बांध कर पर्व मनाया जा रहा है।
इस क्रम में मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर


एसपी श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल, महिला थाना,माधव नगर थाना व बटालियन में सेवा में लगें भइयो को बहनों द्वारा रक्षा सूत्र बांध कर इस महापर्व को मनाया गया। जिसमें रितु कपूर दीदी जिला उपाध्यक्ष, अक्षिता यादव दीदी दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका, लता रानी चौहान मातृशक्ति विभाग संयोजिका, मुस्कान त्रिवेदी मातृशक्ति जिला संयोजिका, श्रद्धा चौबे दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजिका प्रखंड से दाखा राठौर, दुर्गादेवी राठौर, अंजू रावल व अन्य बहने उपस्थित थी।