अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व राजपूत सामाज द्वारा उज्जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अम्रेन्द्र सिंह चौहान का किया सम्मान

उज्जैन ,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)   आज शुक्रवार को  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व राजपूत सोशल ग्रुप द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम पर 15 अगस्त पर राष्ट्रपति पुरस्कार से मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल में सम्मानित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अम्रेन्द्र सिंह चौहान का  साफा बांधकर और रूद्राक्ष की माला व पुष्पमाला से स्वागत किया गया ।

क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुये बताया कि इस अवसर पर सभी ने श्री सिंह को बधाई  और शुभकामनाएं दी कि आप शीघ्र उज्जैन में पुलिस अधीक्षक बने । इस अवसर पर सर्वश्री रामअवतार सिंह कुशवाह,रतन सिंह भदौरिया,रामनरेश सिंह भदौरिया,राजवीर सिंह तोमर,मनोहर सिंह चौहान,वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, राणाप्रताप सिंह तोमर,संजीव सिंह,राजेश सिंह भदौरिया,(बंटी), आर एस राठौर, सूर्यपाल सिंह कुशवाह ,अजय सिंह भदौरिया,रघुवीर सिंह बैस,कमल सिंह राजावत, भारत सिंह देवड़ा,मुनेंद्र सिंह कुशवाह,कुलदीप सिंह क्षत्रिय,शेलेन्द्र सिंह पंवार, आर एस सोलंकी,शेलेन्द्र सिंह चौहान,महेश सिंह भदौरिया,अक्षय सिंह भदौरिया,सहित कई युवा साथी और राजपूत समाज के लोग उपस्थित थे ।अंत मे स्वागत के लिये श्री अम्रेन्द्र सिंह चौहान जी ने सबका धन्यवाद किया ।