भारतीय मजदूर संघ की तीन दिवसीय चिंतन बैठक में छाया कोरोना का मुददा ,देशभर के पदाधिकारी शामिल

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  भारतीय मजदूर संघ की तीन दिवसीय असंगठित क्षेत्र की चिंतन बैठक उज्जैन स्थित झालरिया मठ में चल रही है। शुक्रवार् को संघ के पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर चिंतन बैठक चल रहे विषयों पर चर्चा की | पत्रकारवार्ता में राष्ट्रीय महामंत्री बिनयकुमार सिन्हा ने चर्चा में बताया कि भारतीय मजदूर संघ ने कोविड-19 के दौरान देश पर आए संकट से निपटने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कोरोना की तिसरी लहर को लेकर महिलाओ को जागरूक करना व कोरोना से जिन मजदूरो की मौत हुई है उनके परिवार को  सरकार से पचास लाख रूपये की आर्थिक सहायता के रूप में राशि प्राप्त हो ,जैसे विषयो पर चिंतन बैठक में गहन चिंतन हुआ | श्री सिन्हा ने चर्चा में आगे बताया कि हम वर्तमान सरकार को धन्यवाद देते है  पहली बार देश एसी सरकार है जिसने ट्रेड यूनियन को पहचाना |

झालरिया मठ में चल रही बैठक में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या, बिनयकुमार सिन्हा राष्ट्रीय महामंत्री,बी सुरेंद्रन राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा  जयंतीलाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,प्रचार मंत्री दिलीप चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे है। इस बैठक में देश के सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष तथा असंगठित क्षेत्र के मुख्य कार्यकर्ता भी है । कर्नाटक असम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, पांडिचेरी, उड़ीसा, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, गुजरात तथा अरुणाचल प्रदेश आदि प्रदेशों से प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री एवं संगठन मंत्री सहित लगभग 120 पदाधिकारी शामिल हुए।