होली पर हुड़दंग करने वालों के साथ सख्ती से निपटेंगे, 500 से अधिक पुलिस जवानों को किया तैनात

इन्दौर।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कोरोना काल को देखते हुए प्रशासन ने होलिका दहन  और रंग खेलने पर पाबंदी लगाई है। राजनीतिक दलों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं  आईजी हरिनारायणचारी मिश्र  ने झोन के सभी अधिकारियों को हिदायत दी है कि धुलेंडी, रंगपंचमी के दौरान हुड़दंग करने वालों पर सख्ती बरती जाए और यदि वे नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आईजी ने बताया कि इन्दौर और आसपास के जिलों में होली पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे। मोबाइल गाडिय़ां लगातार पेट्रोलिंग करती रहेंगी, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तत्काल मौके पर पहुंचा जा सके। खासतौर पर संवेदनशील इलाकों में भी विशेष नजर रखने को कहा गया है। होलिका दहन के दौरान कल जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे, जो आगामी आदेश तक प्रभावी होंगे। इन्दौर में 500 से अधिक पुलिस जवानों  को तैनात किया जाएगा।

सांकेतिक चित्र –