गजलक्ष्मी मंदिर में फ़ाग उत्सव मनाया

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) शुक्रवार रात श्री गजलक्ष्मी  मंदिर नई पेठ पर फ़ाग महोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम में  महिला मंडल ने  भजनों की अद्भूत प्रस्तुति दी।पुजारी राजेश गुरु ने बताया कि   महिलाओं ने भजनों पर जम कर नृत्य किया व फूलों,रंग गुलाल  की होली खेली गई।कार्यक्रम में अनीता राठोड़, देवी राठौड़, दुर्गा देवी राठौड़,संगीता राठोड़,ब्रजबाला गहलोत, दाखा राठौड़, आदि मौजूद थे।