नागझिरी से हटेगा हाट बाजार

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़…राजेश सिंह भदौरिया बंटी) नागझिरी में 14 वर्षों से लग रहे साप्ताहिक हाट बाजार पर नगर निगम ने अब अपनी नजरें टेढ़ी करली है।निगम के अधकारी अब इसे सैफी पेट्रोल के पीछे खुले मैदान में लगाने पर आमादा है।क्षेत्रीय पार्षद हिम्मत लाल देवड़ा के अनुसार प्रति शनिवार को नागझिरी में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को निगम अधिकारियों के तुगलकी फरमान के बाद इसे पेट्रोल पंप के पीछे खुले मैदान में लगाने के आदेश से फुटकर व्यापारियों को काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।इसी को लेकर शुक्रवार को पार्षद हिम्मत लाल देवड़ा के साथ कांग्रेस नेता व जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बंशीलाल राठौर, रवि राय के साथ व्यापारियों ने निगम क्षेत्र में जम कर नारे बाजी की।