कलेक्टर को 1200 वर्ष पुरानी वामन प्रतिमा के दर्शन हेतु आमंत्रित किया

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) नए कलेक्टर शशांक मिश्रा से नगर के समाजसेवी, मंदिरों से जुड़े लोगों सहित कई लोग मुलाकात कर उनका स्वागत कर उन्हें उज्जैन की प्राचीनतम जानकारियां प्रदान कर रहे हैं। वामन जन्मोत्सव समिति ने कलेक्टर मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें 1200 वर्ष पुरानी वामन भगवान की प्रतिमा के दर्शन करने हेतु आमंत्रित किया।समिति के राष्ट्रीय संयोजक पंडित अभिजीत दुबे ने कलेक्टर मिश्रा को बताया कि भगवान वामन देव विष्णु के पांचवें अवतार है और यह अद्भुत प्रतिमा अलगधाम नगर स्थित महात्यागी 1008 श्री श्री गणेश दास जी महाराज के आश्रम में है। समिति द्वारा यह समय-समय पर कार्यक्रम किए जाते हैं। कलेक्टर ने समिति को आश्रम आकर दर्शन करने का आश्वासन दिया। समिति की ओर से कलेक्टर मिश्रा का अध्यक्ष रितेश व्यास, संरक्षक जियालाल शर्मा, आनंदीलाल जोशी, रामेश्वर दुबे, वासुदेव शास्त्री आदि ने पुष्प गुच्छ एवं भगवान वामन का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के आनंद बाजपाई, मनीष दुबे, निर्दोष पाठक, मुकेश दुबे,रविंद्र भारद्वाज,पंडित धनीराम शास्त्री, आचार्य गौरव उपाध्याय, अजय रावत, अपेक्षा शुक्ला, प्रेमलता मिश्रा, पल्लवी जोशी, रानी दुबे ने भी कलेक्टर का स्वागत किया।