श्री सरल जी की जयंती मनाई

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) सरल काव्यांजलि साहित्यिक संस्था ने 1 जनवरी को राष्ट्रकवि श्रीकृष्ण सरल जी की 101वीं जयंती पर एल.आई.जी. तिराहे पर स्थित सरल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों का पुण्य स्मरण किया। जानकारी देते हुए संस्था के हरदयालसिंह ठाकुर एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. पुष्पा चौरसिया, रवि राय, परमानंद शर्मा ‘अमन, राजेंद्र देवधरे ‘दर्पण, निलेश पोल, डॉ. डी.के. शर्मा, विजयसिंह गहलोत, संजय जोहरी, अनिल चौबे, डी.के. जैन, चंद्रशेखर नामदेव, सुनील अंजने आदि संस्था सदस्य उपस्थित थे।