थूकने पर प्रदेश का पहला प्रकरण,किया 1000 रू.का जुर्माना

उज्जैन:(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मध्यप्रदेश शासन द्वारा सार्वजानिक स्थल पर थूकने वाले व्यक्ति पर रू.1000 का जुर्माना किए जाने की कार्रवाई करने के संबंध में आदेश जारी हुए हैं। इस क्रम में आयुक्त ऋषि गर्ग ने निगम अमले को तैनात कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को फल मंडी क्षेत्र में एक ड्राइवर सुनील को थूकते पाए जाने पर नगर निगम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए  रू.1000 का जुर्माना किया गया। यह कार्रवाई सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पुरुषोत्तम दुबे द्वारा की गई।

उललेखनीय होगा कि शासन आदेश जारी होने के पश्चात यह प्रदेश का पहला प्रकरण हैं जिसमें जुर्माना किया गया।