श्री राम कथा व्यास पूज्य” सुलभ शांतु गुरु जी “महाराज को “ब्राह्मण रत्न”

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा विक्रम कीर्ति मंदिर में ब्राह्मण समाज रत्न सम्मान समारोह आयोजित गया  जिस में  जनसंपर्क एवं विधि एवं विधायी मंत्री पीसी शर्मा शामिल हुए।
अभा ब्राह्मण समाज की जिलाध्यक्ष नंदनी जोशी के अनुसार कार्यक्रम में विधायक शरदेंदु तिवारी, पूर्व विधायक एमपी वशिष्ट, संजय त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, आनंद, श्यामनारायण व्यास, महेश पुजारी, राजेश सिरोठिया, दिनेश गुरु, मंगला प्रसाद मिश्रा, प्रज्ञा त्रिपाठी, भगवान शर्मा, जियालाल शर्मा, राजश्री जोशी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में अवनी शुक्ला एवं वेदिका जोशी द्वारा आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जिलाध्यक्ष नंदनी जोशी, सोनू शर्मा, रीता मिश्र, सावित्री तिवारी द्वारा ब्राह्मण रत्न समारोह में श्री राम कथा व्यास पूज्य” सुलभ शांतु गुरु जी “महाराज को ब्राह्मण समाज में दिए योगदान के लिए “ब्राह्मण रत्न” से मध्य प्रदेश शासन के धर्मस्व मंत्री श्री पी सी शर्मा द्वारा सम्मानित किया,,  साथ ही जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा को ब्राह्मण रत्न सम्मान ,अपर संचालक जनसम्पर्क मंगला प्रसाद मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिरोठिया सहित ब्राह्मण समाज की कई प्रतिभाएं सम्मानित हुई। संचालन प्रीति दीक्षित एवं रेखा भार्गव ने किया एवं आभार गरिमा त्रिपाठी एवं साधना उपाध्याय ने माना।