देश के सुप्रसिद्ध 170 डाक्टरों का उज्जैन में होगा जमावड़ा-गंभीर रोगों पर होगी चर्चा

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उत्तम जीवन शेली और संस्कार पर आधारित श्री चिकित्सा संसार ट्रस्ट द्वारा आयोजित  7 वां अखिल भारतीय सम्मान समारोह विक्रम कीर्ति मंदिर उज्जैन पर 15 – 16 सितम्बर को संपन्न होने जा रहा है ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्रीपाद नायक होंगे | कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आर .एस.शर्मा वाईस  चांसलर मेडिकल यूनिवर्सिटी मध्यप्रदेश जबलपुर करेंगे |

पत्रकार वार्ता  में अशोक खंडेलवाल,डॉ गोविंद पाटिल ने बताया कि समारोह में 2 दिन तक एलोपेथिक,होम्योपेथिक ,आयुर्वेद,नेचरोपेथी,योग आदि चिकित्सा सेवाओ के 170 से अधिक डाक्टर्स मिलकर उक्त रोगों पर चर्चा करेंगे |