उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर मुकेश टटवाल को रथ से उतारे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटनाक्रम पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महापौर शहर का प्रथम नागरिक होता है और यह एक संवैधानिक पद है। महापौर किसी भी राजनीतिक दल का हो, उसका सम्मान सभी को करना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि महापौर मुकेश टटवाल को जहां सम्मान न हो, वहां उन्हें नहीं जाना चाहिए। बजाय इसके, उन्हें नगर निगम में बैठकर शहर की जनता एवं पार्षदों की समस्याओं का निराकरण कर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
photo by -facebook post
