अंबर कॉलोनी में गौमाता से घिनौनी करतूत,  आक्रोशित हिंदू संगठनों ने घेरा नीलगंगा थाना

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) धार्मिक नगरी अवंतिका में गौमाता के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंबर कॉलोनी में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई इस घिनौनी करतूत का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार 18 सितंबर को हिंदू समाज का आक्रोश फूट पड़ा। म.प्र. युवा शिव सेना गौ रक्षा न्यास, हिंदू टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं और साधु-संतों ने नीलगंगा थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
म.प्र. युवा शिव सेना गौ रक्षा न्यास के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान और हिंदू पहरी रूपेश ठाकुर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि अंबर कॉलोनी निवासी एक अज्ञात व्यक्ति ने गौमाता के साथ दुष्कर्म किया है, जिसकी पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सनातन धर्म में पूजनीय गौमाता, जिनमें 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है, उनके साथ हुए इस कृत्य से समस्त हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
बुलडोजर कार्रवाई और रासुका की मांग
हिंदू संगठनों ने मांग की है कि वीडियो क्लिप से अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ तत्काल रासुका के तहत केस दर्ज किया जाए। इसके साथ ही गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के घर को बुलडोजर से ढहाया जाए और उसे फांसी की सजा दी जाए। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो म.प्र. युवा शिव सेना गौ रक्षा न्यास व समस्त सनातन संत समाज द्वारा उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विशेष टीम करेगी गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित करने का आश्वासन दिया है।
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
थाने पर हुए प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान जूना अखाड़ा उज्जैन के महंत नीलेश्वर पुरी महाराज, साध्वी हरिप्रिया महाराज, इंदौर के महंत शंकर लाल लक्ष्मीनारायण महाराज, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजकुमार झंझोट, प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश कुमावत, वरिष्ठ नेता पप्पू नाथ मकवाना, बने सिंह माली, संजय परमार, रवि कन्हार, रोहित यादव, भल्ला नागदेव, संदीप लोहकरे, रतन परमार, उमेश ठाकुर, नितिन शर्मा, नितिन ठाकुर, यशा माली, नंदिनी पासी, भोला यादव, बंटी कोटारस्ती, बाबू पारसी, सोनू भाई, उमेश अहीरवार, शुभम वर्मा, रमन यादव, सौरभ लोधी, कपिल सिंह गौर, कपिल श्रीवास्तव और शिवित लोधी सहित सैकड़ों धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।