उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कंठाल चौराहे पर संकट मोचन मंदिर हटाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर को हटाए जाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शन के चलते कंठाल चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। संगठन की ओर से मंदिर को हटाने की कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने स्पष्ट किया कि मंदिर को हटाने के विरोध में उनका आंदोलन आगे भी जारी रह सकता है।
