कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मशाल यात्रा निकाली, शहीद पार्क पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि दीप प्रज्वलित कर वीरों की शहादत को किया नमन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमो ने विशाल मशाल यात्रा निकाली। टावर चौक से शहीद पार्क तक देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर शहीदों को पुष्पांजलि दी एवं दीप प्रज्वलन किया। 26 जुलाई रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नीतिन सेन के नेतृत्व में रविवार शाम विशाल मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। देश के वीर शहीदों को नमन करने और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने के उद्देश्य से निकाली गई यह यात्रा टावर चौक से प्रारंभ हुई। हाथों में तिरंगा और मशाल लेकर सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों के साथ शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरे। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति गीतों की गूंज रही। राहगीरों और दुकानदारों ने भी पुष्प वर्षा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
शहीद पार्क में हुआ समापन 
मशाल यात्रा का समापन शहीद पार्क में हुआ। यहां कारगिल युद्ध में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सभी ने दीप प्रज्वलन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।