हालांकि, शिक्षा विभाग का कहना है कि वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की जांच अभी जारी है. विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम कार्रवाई की जाएगी. एजेंसी के अनुसार, मामला कन्नौज जिले के सौरिख ब्लॉक स्थित एक कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का है. दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ.
इस वायरल वीडियो में स्कूल में एक महिला टीचर चेयर पर बैठी नजर आ रही है. वहीं मेल टीचर भी वहीं मौजूद है. मेल टीचर कुछ बातें करता है तो महिला टीचर मुस्करा देती है. इसके बाद मेल टीचर ने इधर-उधर देखा और महिला टीचर के पास जाकर रोमांस करने लगा. शिक्षा विभाग के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में यह वीडियो पिछली सर्दियों का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए.
जांच की जिम्मेदारी सौरिख के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक को सौंपी गई. शुरुआती जांच रिपोर्ट में कहा गया कि वीडियो में दिखाई देने वाला शिक्षकों का आचरण बेहद गलत है. अगर ऐसी गतिविधियां स्कूल परिसर में होती हैं, तो छात्रों पर गलत असर पड़ सकता है. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों सहायक शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है.
बीएसए के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान एक शिक्षक को गुगरापुर ब्लॉक रिसोर्स सेंटर और दूसरे को तालग्राम से संबद्ध किया गया है. साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. इस मामले में शिक्षा विभाग की जांच जारी है. अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो विभागीय नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, दोनों टीचर निलंबित हैं और विभागीय जांच जारी है.
