550 करोड़ रूपये की वैष्णोदेवी में चढ़ी 20 टन नकली चांदी निकली, हर मंदिर में घोटाला

कटरा।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी मामला प्रकाश में आने के बाद देश के कई बड़े मंदिरों में इसी तरह के घपले प्रकाश में आने लगे हैं। अब माता वैष्णोदेवी के दरबार में चढ़ाई गई 20 टन चांदी नकली निकली। इसकी बाजार में कीमत 550 करोड़ के आसपास बैठती है। बोर्ड ने चांदी को गलाने के लिए भेजा तो उसमें पांच से छह प्रतिशत ही चांदी निकली। शेष कैडमियम और लोहा जैसे तत्व हैं। अब इस बात की जांच की जा रही है कि श्रद्धालुओं द्वारा दरबार में चढ़ाई गई चांदी में मिलावट की गई है या उसकी अदला-बदली की गई है।
बद्रीनाथ चंदा चोरी… मोबाइल में ले जाता था नोट और सिक्के
देहरादून। बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार दान अधिकारी प्रमोद नोटियाल अपने मोबाइल के अंदर 500 के नोट और सिक्के भरकर ले जाता था।
राजस्थान के धाम में घपला
जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में स्थित आस्था के सबसे बड़े केंद्र बूटाटीधाम में 22 करोड़ 74 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है।