तुलसी पूजन से हुआ प्रेमचंद सृजन पीठ के कक्ष का शुभारंभ,बड़ी संख्या में जुटे शहर के प्रबुद्धजन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा प्रेमचंद सृजन पीठ को कालिदास संस्कृत अकादमी में साहित्यिक गतिविधियों के संचालन के लिए नया कक्ष आवंटित किया गया है। आचार्य कुल में स्थित इस कक्ष का प्रभार अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गंधे ने विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के वरिष्ठ सदस्य डॉ. राजेशसिंह कुशवाह की अध्यक्षता में सौंपा।
कक्ष का शुभारंभ फीता काटने की प्रचलित प्रथा के बजाय तुलसी पूजन, दीप प्रज्वलन और मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र पंड्या ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। अतिथियों ने प्रेमचंद सृजन पीठ के निदेशक मुकेश जोशी का स्वागत कर उत्कृष्ट कार्यकाल की शुभकामनाओं के साथ उन्हें पदभार सौंपा। इस दौरान मप्र लेखक संघ के सचिव डॉ. हरीशकुमार सिंह ने कोरोना कालखंड पर लिखित अपनी पुस्तक डॉ. राजेश कुशवाह को भेंट की।
ये रहे उपस्थित
आयोजन में डॉ. राकेश ढांड, पुराविद् डॉ. रमण सोलंकी, प्राचार्य डॉ. प्रशांत पुराणिक, महर्षि पाणिनि विवि के कुलसचिव डॉ. दिलीप सोनी, डॉ. शेखर मैदमवार, जनसंचार विभाग के डॉ. अजय शर्मा, वैज्ञानिक डॉ. प्रतिमा जोशी, शिक्षाविद डॉ. संदीप नाडकर्णी, प्रदर्शनी प्रभारी डॉ. संदीप नागर, जैन कवि संगम अध्यक्ष सुगनचंद जैन, सरल काव्यांजलि के संतोष सुपेकर, प्राची अध्यक्ष शशांक दुबे, संस्कार भारती अध्यक्ष डॉ. माया बदेका, डॉ. सर्वेश्वर शर्मा, इतिहासविद डॉ. प्रीति पांडे, कवि अशोक भाटी, सुरेन्द्र सर्किट, अनामिका सोनी, संगीता तल्लेरा, पंडित दिनेश रावल और दीपक सोनी सहित कई साहित्यकार व प्रबुद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कवि दिनेश दिग्गज ने किया। अंत में निदेशक मुकेश जोशी ने डॉ. श्रीराम तिवारी सहित संस्कृति परिषद और अकादमी परिवार का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *