राजपूत हितकारिणी सभा ग्वालियर ने की उज्जैन की उपसमिति गठित

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) राजपूत हितकारिणी सभा ग्वालियर की एक बैठक उज्जैन में आयोजित की गई, जिसमें उज्जैन के प्रभारियो को लेकर उप समिति बनाई गई। जिसमें उज्जैन के कुछ राजपूतो को क्षेत्र में दायित्व सौंपे गए ।
 उज्जैन के नवनियुक्त संयोजक सुरेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि उज्जैन के वसंत विहार स्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य संत श्री कृपाल सिंह जी महाराज की उपस्थित में बैठक आयोजित की गई । जिसमें ग्वालियर सभा के संयुक्त सचिव श्री सरनाम सिंह जी तोमर, श्री जागेश्वर सिंह जी भदौरिया एवं सह सचिव श्री भारत सिंह जी भदौरिया के मार्गदर्शन में माधव बोर्डिंग हाउस से संबंधित उज्जैन उप टीम गठित की गई। जिसमें महामंत्री उत्तम सिंह जी के आदेशानुसार उज्जैन की समस्त संपत्तियों के समुचित रख रखाव तथा स्थानीय व क्षेत्रीय राजपूत समाज के हितार्थ अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधित एक योजना सहित उप टीम गठित की गई। जिसमें सुरेंद्र सिंह कुशवाह को संयोजक, चेतन सिंह परमार को कार्यकारी सचिव, ऋषिराज सिंह जी सिसोदिया संयुक्त सचिव, जुगल प्रताप सिंह सहसचिव, सुंदर सिंह भदौरिया कार्यालय सचिव, वही कार्यकारिणी सदस्यों में वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया, रवि प्रकाश सिंह कुशवाह, एड. अरविंद प्रताप सिंह बिसेन, राजवीर सिंह जी तोमर, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रदीप सिंह सिकरवार, अभिषेक बिसेन, अमित सिंह भदौरिया, राणा प्रताप सिंह तोमर, जितेन्द्र सिंह भदौरिया, यश प्रताप सिंह परमार, रणवीर झाला, चन्द्रभान सिंह चंदेल, कर्ण सिंह, एडवोकेट रवीन्द्र सिंह कुशवाह मनोनीत किए गए। अंत में पूज्य संत श्री कृपाल सिंह महाराज ने नव गठित उप समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए निष्काम भाव से समाज के जरूरत मंदों के हितार्थ सभी को मिलजुलकर एक दिशा में कार्य करने पर जोर दिया। वही भरत सिंह जी भदौरिया द्वारा समस्त नवगठित उपसमिति का माल्यार्पण कर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। जानकारी कार्यालय सचिव सुंदर सिंह भदौरिया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *