16 साल की उत्कृष्ट सेवा का मिला परिणाम, आरक्षक राजीव दोहरे बने प्रधान आरक्षक पदोन्नति के साथ नागझिरी से नानाखेड़ा थाने में हुआ स्थानांतरण

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) पुलिस विभाग में 16 वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले नागझिरी थाने के आरक्षक राजीव दोहरे को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के साथ ही उनका स्थानांतरण थाना नागझिरी से नानाखेड़ा कर दिया गया है।
राजीव दोहरे ने अपने 16 साल के सेवाकाल में अनुशासन और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। पुलिस विभाग की चुनौतियों के बीच उन्होंने अपनी कार्यशैली और व्यवहार से अधिकारियों, सहकर्मियों और आम नागरिकों के बीच एक अलग पहचान बनाई। उनकी इसी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट जनसेवा के फलस्वरूप उन्हें प्रधान आरक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस उपलब्धि पर राजकुमार झांझोट सहित अन्य मित्रों, सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को भी पुरानी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उनकी कार्यशैली को युवा पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *