पुलिस रेडियो शाखा में पदस्थ कार्यवाहक उप निरीक्षक राकेश सिंह भदौरिया  सेवानिवृत्त, पुष्पमाला, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) पुलिस विभाग के लिए एक भावुक और विदाई का क्षण रहा। पुलिस विभाग में एक लंबी और समर्पित सेवा के बाद सेवानिवृत्त होना किसी भी अधिकारी के जीवन का एक बहुत बड़ा पड़ाव होता है। पुलिस अधीक्षक रेडियो जिला उज्जैन में आज अपनी सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।  कार्यवाहक निरीक्षक अनिल कुमार सर्राफ को 43 वर्ष एवं कार्यवाहक उप निरीक्षक राकेश सिंह भदौरिया ने 41 वर्ष की पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में रेडियो शाखा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, जो कानून व्यवस्था और संचार व्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है। इन दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में उज्जैन पुलिस और जनता की सुरक्षा में जो योगदान दिया है, वह सराहनीय है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेडियो उज्जैन द्वारा सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पुष्पमाला पहनाकर, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। उज्जैन पुलिस परिवार की ओर से सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके आगामी जीवन अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *