उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अब्दालपुरा स्थित पावन भूमि पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भक्ति और जनसेवा का एक अनूठा संगम देखने को मिला। कथा के सातवें दिवस पर पंडित श्री विष्णु कुमार भट्ट जी के मुखारबिंद से श्री कृष्ण सुदामा के प्रसंग ने भक्तों को भावपूर्ण मंत्रमुग्ध कर दिया।
सामाजिक उत्प्रेरक आर.एन. राठौड़ ने बताया कि इस अवसर पर एक अत्यंत गौरवमयी क्षण तब आया, जब व्यास पीठ से मुख्य यजमान ओमप्रकाश राठौड़ जी.आर. ग्रुप उज्जैन द्वारा मानव सेवा के लिए उज्जैन के उज्जैनिया गांव में बनने जा रहे श्री राठौर तीर्थ धाम हेतु 1,01,000 की दान राशि का चेक भेंट किया।
भागवत कथा का वास्तविक अर्थ उसे जीवन में उतारना है। इसे ही 12.5 बीघा भूमि पर आकार ले रहा यह श्री राठौर तीर्थ धाम मात्र एक निर्माण नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक जीवंत केंद्र है। यहाँ प्रस्तावित हॉस्पिटल, हॉस्टल, आनंद आश्रम, संग्रहालय और सर्वगोत्र देवी-देवता मंदिर के माध्यम से भागवत के उदात्त भावों को अनुभव करने का अवसर मिलेगा।
समाज के लिए प्रेरणापुंज : ओमप्रकाश राठौड़ का व्यक्तित्व सदैव धर्म और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहा है। उनकी उदारता और निस्वार्थ सेवाभाव हम सभी के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।
इस अवसर पर व्यास पीठ पर विराजमान पं. श्री विष्णु कुमार भट्ट जी तथा मुख्य यजमान परिवार — ओमप्रकाश राठौड़, सतीश राठौड़ एवं विजय राठौड़ का श्री राठौर तीर्थ धाम परिवार की ओर से सामाजिक उत्प्रेरक आर.एन. राठौड़, शिवनारायण राठौड़ (दानीगेट) एवं रतनसिंह राठौड़ (पी.पी. साहब), नरेंद्र राठौड़ (शिप्रा ट्रेडर्स), मदनलाल राठौड़ साबू खेड़ी वाले, मोहनलाल राठौड़ पूर्व अध्यक्ष उज्जैन राठौर समाज, धर्मेंद्र राठौड़ पत्रकार, योगेश राठौड़ मां कृपा टेंट, अभिषेक राठौड़ क्षिप्रा लाज, सुरेश राठौड़ नीलगंगा द्वारा शाल, श्रीफल एवं तीर्थ दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मनोहरलाल राठौड़(एडवोकेट), अशोक राठौड़(पूर्व अध्यक्ष), शंकरलाल राठौड़, विजय चौहान, अर्जुन राठौड़ (पत्रकार) सहित इंदौर से पधारे प्रकाश राठौड़, सुरेश राठौड़, पूर्व पार्षद नरेंद्र राठौड़ बड़नगर, गोपाल मोदी देपालपुर एवं समाज के अनेक प्रबुद्ध बंधु उपस्थित थे।
श्री राठौर तीर्थ धाम परिवार, ओमप्रकाश राठौड़ एवं उनके परिवार का हृदय से अभिनंदन करता है और सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता है।
