पत्थरबाजों को घर-घर से ढ़ूंढ़कर निकाल रही है पुलिस
ताजा जानकारी के मुताबिक, मौके पर एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि बुलडोजर एक्शन के दौरान 50 से 60 की संख्या में लोग इकट्ठा हुए। पुलिस उन्हें समझा रही थी, लेकिन उन लोगों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठीचार्ज किए। पुलिस पत्थरबाजों को घर-घर से ढ़ूंढ़कर निकाल रही है। उन्हें गिरफ्तार कर रही है। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए। कई लोगों के चेहरे चिन्हित कर लिए गए हैं। हालात पर फिलहाल नियंत्रण पा लिया गया है।
हाई कोर्ट के आदेश पर हटाया जा रहा है अतिक्रमण
बता दें कि बांद्रा के गरीब नगर में रेलवे की जमीन पर बने करीब 500 अवैध निर्माण पर मंगलवार से ही बुलडोजर चल रहा है। ये कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश पर की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य रेलवे सुरक्षा और अवसंरचना को प्रभावित करने वाली अनधिकृत संरचनाओं को हटाना है, जबकि निवासियों का कहना है कि यह मुद्दा अब केवल अतिक्रमण का नहीं, बल्कि पुनर्वास, वैधता और अस्तित्व का है।
