नालियों पर अवैध अतिक्रमण किया तो खेर नहीं,  हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) प्रायः वार्डों में निरीक्षण के दौरान देखने में आता है कि नालियों के ऊपर तक क्षेत्र के रहवासियों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण करते हुए स्लेब डाली हुई है, गाड़ी  के लिए रैंप, चढ़ाव, ओटले इत्यादि बनाए गए हैं जिसके कारण नालियों की सफाई नहीं हो पाती है जिससे गंदगी एवं जल भराव की समस्या निर्मित होती है एवं रहवासियों द्वारा नालियां की सफाई न होने की शिकायत दर्ज करवाई जाती है|

इसी क्रम में निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश अनुसार अतिक्रमण गैंग द्वारा वार्डों में नालियों पर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर रूप से जारी है जिसके क्रम में वार्ड क्रमांक 54 आदर्श नगर, वार्ड क्रमांक 6 बजरंग द्वार से मोहन नगर तक नालियों के ऊपर किए गए अवैध निर्माण अतिक्रमण को निगम द्वारा जेसीबी मशीन से हटाने की कार्यवाही की गई साथ ही उज्जैन शहर के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि नालियों के ऊपर अवैध अतिक्रमण न करें एवं होने वाली असुविधा से बचे नालियों के ऊपर अतिक्रमण होने से सफाई व्यवस्था भी समुचित नहीं हो पाती है एवं सफाई कर्मचारियों को सफाई करने में भी परेशानी होती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *