उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) वर्षों से लम्बित उज्जैन-आगर-झालावाड़ रेल लाईन के शीघ्र निर्माण हेतु संस्था सजग उज्जैन मंच ने रेल मंत्री को पत्र लिखो अभियान चलाया, जिसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पोस्ट कार्ड लिखकर उक्त लाइन के शीघ्र निर्माण का निवेदन किया गया है।
जानकारी देते हुए संस्था उपाध्यक्ष आशीष चौरे ने बताया कि इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉक्टर संजय नागर, महासचिव सन्तोष सुपेकर, सचिव सतीश मेहता, प्रदीप सरल, डॉ. प्रणव नागर, तरुण उपाध्याय, अशोक जोशी, सुमन नागर, रमेशचंद्र बड़गोत्या, पंडित जयराम तिवारी, प्रवीण सनोठिया, कृतिका सुपेकर, आशा मेहता, प्रदीप सिंह, नरेंद्र सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
फाइल फोटो-
