मुसद्दीपुरा क्षेत्र में वाटर कूलर की सौगात दी,अब लोगो को मिलेगा ठंडा पानी

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) वार्ड क्रमांक 20 के क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य प्रकाश शर्मा द्वारा अपने पार्षद मद की राशि से मुसद्दीपुरा क्षेत्र में वाटर कूलर लगवाया गया जिसका शुभारंभ गुरुवार को विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल, मुसद्दीपुरा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सोनगरा की उपस्थिति में संपन्न हुआ
    पार्षद एवं एमआईसी सदस्य  प्रकाश शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि मुसद्दीपुरा क्षेत्र में पार्षद मद की राशि से 01 वाटर कूलर लगाया गया , जिससे क्षेत्र के व्यापारियों एवं नागरिकों को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा
     इस दौरान व्यापारी एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे