नगर निगम गैंग प्रभारी पर भी मारपीट का केस दर्ज करने की उठाई मांग, आईजी व जिला पंजीयक के नाम सीएसपी को सौंपा ज्ञापन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मप्र युवा शिव सेना गौ रक्षा न्यास और सर्व कल्याण बजरंग दल द्वारा बुधवार 25 मार्च को जिला प्रशासन को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। संगठनों ने सरकारी भूमि के अवैध विक्रय, महिला थाना प्रभारी के फर्जीवाड़े और नगर निगम कर्मियों द्वारा हाथ ठेला व्यापारी से मारपीट के मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। यह ज्ञापन जिला पंजीयक और आईजी महोदय के नाम सीएसपी दीपिका शिंदे को सौंपा गया।
सरकारी जमीन बेचने वालों पर हो प्रकरण दर्ज
महिला थाना प्रभारी पर हो कार्रवाई
नगर निगम गैंग प्रभारी पर दर्ज हो मामला
तीसरे बिंदु में नगर निगम के गैंग प्रभारी मोनू थनवार व उनके साथियों के विरुद्ध हाथ ठेला व्यापारी विकलांग संजय सिंह चौहान, उनके परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट तथा छेड़छाड़ का मामला दर्ज करने की मांग की गई है। इस संबंध में भी आईजी के नाम सीएसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर तुरंत कार्रवाई का आग्रह किया गया है।
इस पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *