भगवान श्री कृष्ण-सुदामा की मित्रता स्थली पर फाग और ध्वज उत्सव,-  मथुरा, वृंदावन और गोकुल की तर्ज पर नारायणा धाम में 251 क्विंटल फूलों और 51 क्विंटल गुलाल से खेली गई होली

उज्जैन:(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) महिदपुर स्थित भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता के प्रतीक स्थल ग्राम नारायणा धाम में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी फाग और ध्वज उत्सव पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। श्री कृष्ण सुदामा उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस भव्य महोत्सव में 251 क्विंटल फूलों और 51 क्विंटल गुलाल से होली खेली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ लिया।
हाथी-घोड़े और बग्घी के साथ निकली भव्य ध्वज यात्रा
उत्सव की शुरुआत सुबह से ही भगवान श्री कृष्ण और सुदामा के महाअभिषेक, पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। सुबह 9 बजे बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य ध्वज यात्रा और चल समारोह प्रारंभ हुआ। इसमें हाथी, घोड़े, ऊंट और बग्घी शामिल हुए। लाभार्थी मंगलनाथ मंदिर के महंत श्री जितेंद्र भारती और उनकी पत्नी जया भारती भगवान बालगोपाल और शिखर पर फहराई जाने वाली ध्वजा को सिर पर रखकर निकले। ग्राम भ्रमण के पश्चात चल समारोह पुनः मंदिर पहुंचा। दोपहर 2 बजे अभिजित मुहूर्त में पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद महाआरती हुई और विशाल भंडारा शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा। संपूर्ण उत्सव की ड्रोन कैमरे से शूटिंग की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मालवी फाग गीतों पर कलाकार मंडली और अन्य भजन मंडलियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
आयोजन में संतों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति
मथुरा, वृंदावन और गोकुल की तर्ज पर आयोजित इस होली उत्सव में श्री शेषशाई विष्णु मंदिर उन्हेल दिगंबर अखाड़ा के महंत श्री गिरीश प्रपन्न महाराज और निर्मोही अखाड़ा के महंत श्री नृसिंह दास महाराज मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलावा विधायक दिनेश जैन बोस, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मंडोरा, प्रताप सिंह आर्य, श्याम सिंह चौहान, अमर सिंह आंजना खोरिया, बहादुर सिंह बोरमुंडला, समाजसेवी विजय सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष किशोर शर्मा, वीरेंद्र आंजना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह सोलंकी, जनपद प्रतिनिधि बहादुर सिंह पंवार, सुधीर मूणत, एडवोकेट भगवान सिंह पंवार, भगवती जोशी और विक्रम सिंह आंजना मोतीपुरा सहित हजारों धर्मालु उपस्थित रहे। प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम अजय हिंगे, तहसीलदार संतुष्टि पाल, पटवारी सौभाग्य मल कुमावत और थाना प्रभारी नरेंद्र बहादुर सिंह परिहार एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
इन सदस्यों की रही अथक मेहनत
श्री कृष्ण सुदामा उत्सव समिति के केशर सिंह पटेल और डॉ. मोहन शर्मा ने बताया कि मथुरा-वृंदावन की तरह नारायणा धाम की फूलों की होली पूरे देश में प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी इस स्थल से विशेष लगाव रहा है और वे पूर्व में फाग पूर्णिमा उत्सव में शामिल होते रहे हैं। महाआरती के दौरान कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहन शर्मा और एडवोकेट अंतर सिंह आंजना ने किया।
इस भव्य आयोजन की सफलता में श्री कृष्ण सुदामा उत्सव समिति के केशर सिंह पटेल, डॉ. मोहन शर्मा, सेवाराम आंजना, मोतीराम चौधरी, विक्रम सिंह आंजना, पुजारी अंबाराम, बद्रीलाल, दौलतराम, भवानी शंकर, आत्माराम, प्रेमनारायण, संदीप, रामेश्वर शर्मा, एडवोकेट अंतर सिंह आंजना, संजय आंजना पटेल, गोपीलाल आंजना, केशर सिंह आंजना, सरपंच भगवान सिंह गोयल नारायणा, जगदीश शर्मा पंडित, ईश्वर शर्मा, पवन गोयल, सुनील आंजना खोरिया, कैलाश सैन, अमर सिंह, संदीप आंजना बालोद, विक्रम सिंह आंजना बिनपुरा, जीवन सिंह आंजना धारखेड़ा, अमृत लाल ठाकुर नागदा, आसाराम, सरपंच अमृत लाल बलौदा, प्रकाश गोयल, कमल सिंह, महेश सोनी, अशोक आंजना, मानसिंह चौधरी, गौरव, उदय सिंह, अर्जुन आंजना, भरत चौधरी, दिनेश दायमा, विकास आंजना और गोविंद आंजना सहित मंदिर से जुड़े कई सदस्यों की अथक मेहनत रही। अंत में श्री कृष्ण सुदामा उत्सव समिति की ओर से केशर सिंह पटेल ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *