उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है जिसके पूर्व नगर निगम परिसर में स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास निगम द्वारा नवीन स्टील की सीढ़ी लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है|
सीढ़ी के निर्माण होने से प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जा सकेगा, महापौर द्वारा उक्त कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ताकि जयंती पर शिवजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जा सके निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य उपस्थित रहे
