उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) आजाद हिंद पैनल ने आज राष्ट्रवीर क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128वीं जयंती के उपलक्ष में आगर रोड तिराहा पर आजाद हिंद पैनल द्वारा स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया।
माल्यार्पण कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन (कालुहेड़ा) ने संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक सफल संगठन कर्त्ता थे जिन्होंने विदेश में रहकर आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और अग्रेजो देश छोड़ने को मजबूर कर देश में आजाद हिंद सरकार का गठन कर देश के पहले प्रधानमंत्री कहलाए,
नेताजी के आदर्श एवं सिद्धांतों को हमें आत्मसात करना चाहिए।
कार्यक्रम को अतिथि उज्जैन नगर पालिका निगम के महापौर श्री मुकेश टटवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जो आजादी की सांस ले रहे हैं वह नेताजी की दी हुई सौगात है नेताजी सुभाषचंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता समर के उन योद्धाओं में से एक थे जिनका नाम और जीवन वृतांत आज भी करोड़ों देशवासियों को मातृभूमि के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। माल्यार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पैनल के मार्गदर्शक एवं पूर्व मंत्री श्री पारस जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऐसे भी सैनिक थे इतिहास आज भी उनकी गाथा गाता रहेगा उनके विचार कर्म और आदर्श अपना आकर राष्ट्र वह सब कुछ हासिल कर सकता है जिसका वह हकदार है नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्वतंत्रता समर के अमर सेनानी होकर मां भारती के सच्चे सपूत थे।
माल्यार्पण कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी के जीवन वृतांत से यह भी सीखने को मिलता है कि हम देश सेवा से ही जन्मदायिनी मिट्टी का कर्ज उतार सकते हैं उन्होंने अपने परिवार के बारे में न सोचकर पूरे देश के बारे में सोचा और देश के स्वतंत्रता आंदोलन का शंखनाद कर अंग्रेजों को देश छोड़कर भागने पर विवश कर दिया और देश स्वतंत्र होकर आज हम स्वतंत्रता की सांस हम ले रहे हैं। कार्यक्रम को पैनल के संरक्षक श्री प्रकाश चित्तौड़ा एवं नगर निगम जनकार्य समिति के अध्यक्ष पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि गणों द्वारा नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया पश्चात राष्ट्रीय गीत “जन गण मन अधिनायक” का गान किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्र भक्त नागरिकों ने जय हिंद, दिल्ली चलो पुकार के और तुम मुझे खून दो तुम्हें तुम्हें आजादी दूंगा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस अमर रहे, भारत माता की जय,वन्दे मातरम, आदि नारों का जय घोषकर गुंजाईमान कर दिया कार्यक्रम के अंत में नेताजी नेताजी सुभाषचंद्र बोस का प्रसिद्ध युगल गीत कदम “कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाये जा” का सामुहिक गान एवं नेताजी के श्री चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही माल्यार्पण कार्यक्रम का समापन हुआ।
माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान आजाद हिंद पैनल के अध्यक्ष डॉ घनश्याम शर्मा, सतीश राठौर, खोजमां खंडवावाला, विजय अग्रवाल, नंद किशोर बैरागी, चरणसिंह गिल, राजेश दिसावल, अशोकसिंह ठाकुर, वीरेंद्रसिंह राठौड़ ,एडवोकेट विजय पटेल, मनसुखलाल झवर, एसके जैन (काला), प्रदीप वैष्णव, धन्नालाल पोरवाल ,आनंद राय, महेंद्र जैन, विजय चौहान, जीवन गुरु तिवारी, मांगीलाल कड़ेल, राकेश राव, हुकुमचंद राय, मातृशक्ति से श्रीमती समता पटेल, श्रीमती विनोदिनी पटेल, श्रीमती विनोदिनी पाटीदार, सुश्री संध्या तिलक आदि के साथ अनेक राष्ट्रभक्त नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के अध्यक्ष डॉ घनश्याम शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन संस्था के सचिव किशोर छाबड़ा ने माना।
