उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) गुरुवार की रात सांप्रादायिक विवाद के बाद 12 बसों के कांच फोड़ दिए गए थे। 4 गैराज-एक मेडिकल स्टोर, एक जूते चप्पल की दुकान तोड़ दी गई थी। शाम 7.30 से रात 11 बजे तक जमकर बवाल कटने के बाद उज्जैन से फोर्स को तराना भेजा गया।
तराना में फ़िर हुआ दो पक्षों में बवाल, पलटवार में शिव मंदिर को निशाना बनाया गया , कल रात जिस बस में तोड़फोड़ की गई थी उनमें से दो बसों को आग के हवाले कर दिया गया है… हम दोनों पक्षों से शांति एकता बनाए रखने की अपील करते हैं , छोटे से कस्बे में कल रात से अशांति बनी हुई है। लोग घरों में रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। पुलिस बल कल रात से ही स्थिति संभालने में जुट हुआ है।
तराना में दो पक्षों के बीच हुआ आपसी विवाद के बाद शुक्रवार को शांति रही। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। रात में हुए बवाल के बाद शुक्रवार की सुबह भी बाजार पूरी तरह बंद रहे। अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें खोलने नहीं पहुंचे।
तकिया गली स्थित शिव मंदिर पर विधर्मियों ने तोड़फोड़ कर दी,अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि करीब डेढ़ सो लोग का झुंड घरों पर बरसा रहा पत्थर, पुलिस को करवाना चाहिए कड़ाई से कानून का पालन , कड़ी कार्रवाई कर अपराधियों को सबक सिखाया जावे बताया जाता है
