इंदौर।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ता पारा कल रात से एक बार फिर गिरना शुरू हुआ है। हवाओं का रुख बदलते ही 24 घंटों में ही रात के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई। इसके कारण अचानक ठंड का असर बढ़ गया। आज सुबह से आसमान पर बादल छाए होने से धूप भी गायब रही और सर्द हवाओं ने तीखी ठंड का एहसास कराया। आज रात भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
कल दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रहा, जो सामान्य, लेकिन परसों की अपेक्षा 2.2 डिग्री कम था। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा, लेकिन कल की अपेक्षा 4 डिग्री कम था। यानी 24 घंटों में ही दिन के तापमान में 2 डिग्री और रात के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई। इसके कारण अचानक ठंड में बढ़ोतरी हुई है। सुबह से बादल और धुंध छाई होने के कारण भी ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। हालांकि दिन में धूप के साथ ही ठंड कमजोर होगी, लेकिन शाम से ठंड का जोर फिर बढ़ेगा।उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठंड
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हवाओं का रुख बदलकर दक्षिणी हो गया था, जिस कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन कल से हवाएं दोबारा उत्तर की ओर से चलने लगी हैं, जिससे एक बार फिर तापमान में गिरावट आई है।file photo-