जन्मदिवस केवल अपने लिये नही , दुसरो के जीवन मे मुस्कान भर देने का भी दिन होता है, समाज सेवी राजेश सिंह भदौरिया ने जन्मदिवस पर मज़दूर बस्ती के बच्चों को हेलिकॉप्टर की यात्रा करवाई 

उज्जैन, जन्मदिवस केवल अपने लिये नही , दुसरो के जीवन मे मुस्कान भर देने का भी दिन होता है, समाज सेवी श्री राजेश सिंह भदौरिया जी ने अपने जन्मदिवस पर मज़दूर बस्ती के बच्चों को हेलिकॉप्टर की यात्रा करवाई,

समाज सेवी व स्वदेश एम.पी. न्यूज़ के संवाददाता श्री राजेश सिंह भदौरिया बंटी ने  जन्मदिवस पर परिवार सहित  नागझिरी हेलीपैड पर पहुच कर  मज़दूर बस्ती के बच्चों को हेलिकॉप्टर की यात्रा कराकर उनके सपनों को आकाश की ऊँचाइयों तक पहुँचाने का एक छोटा-सा प्रयास किया गया। मज़दूर बस्ती के नन्हे बच्चों को पहली बार आकाश से दुनिया देखने का अवसर मिला। उनकी आँखों में चमक, चेहरे पर मुस्कान और हृदय में उमड़ती खुशी ने यह एहसास करा दिया कि सच्ची प्रसन्नता देने में नहीं, बल्कि किसी सपने को उड़ान देने में होती है। उन बच्चों की हँसी और उत्साह ने मन को अपार संतोष और बाल हनुमान सरकार की विशेष कृपा का अनुभव कराया। यह पल जीवन भर के लिए स्मृति और प्रेरणा बन गया, आज वही आँखें खुशी, आश्चर्य और उम्मीद से चमक उठीं।बच्चों की वह निष्कलुष मुस्कान हमारे जन्मदिवस का सबसे बड़ा उपहार बन गई। इस पुनीत कार्य में छोटे भाई मनोज सिंह भदौरिया,पुत्र कनिष्क सिंह भदौरिया,पुत्री सोनाक्षी सिंह भदौरिया,हर्ष सिंह, सहित इष्ट मित्रगण  मौजूद रहे, बंटी भदौरिया जी ने बाल हनुमान जी  सरकार से प्रार्थना है कि ऐसे ही सेवा, करुणा और मानवता के कार्य हमारे जीवन का पथ सदैव प्रकाशित करते रहें।