मौसम हुआ साफ – किसानों ने ली खेतों सुध, मौसम खुला तो किसानों को मिला बोवनी का उत्तम मौका

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मौसम एक बार फिर किसानों को साथ देता नजर आ रहा है। खिली धूप ने किसानों को रबी सीजन की बोवनी के लिए बेहतर मौका दे दिया। अब किसान रबी सीजन की फसलों की अच्छी तरीके से बोवनी कर पाएँगे। क्योंकि पिछले कई दिनों से मौसम के मिजाज अलग ही नजर आ रहे थे लगातार बारिश और धुंध के कारण किसान खेतों में काम नहीं कर पा रहे थे। हालांकि कई किसानों के लिए बारिश होने के कारण पहले पलेवा की सिंचाई से राहत मिलती नजर आ रही है। जिससे किसानों को राहत मिलेगी,  खिली धूप, मौसम हो गया खुशनुमा, अब रबी सीजन की बोवनी-दरअसर, पिछले एक पखवाड़े से अंचल का मौसम अलग-अलग रूप बदलता नजर आ रहा था। कहीं, ज्यादा तो कहीं पर हल्की बारिश होने के कारण किसानों को खासी दिक्कतें हुई। बावजूद इसके जैसे-तैसे मौसम खुलते ही किसान मौसम खुलते ही किसानों को खेतों में बतर आने की उम्मीद जगी है, और किसानों ने खेतों का रूख कर लिया है। जिसका फायदा उठाते हुए किसानों ने खेतों का रूख कर करते हुए खेतों में रबी सीजन की फसलों, गेहूं, चना मसूर की बोवनी का काम शुरू कर दिया है। नवंबर महीने में बोवनी हो जाने के कारण फसल अच्छी आने की उम्मीद भी जाग रही है। कई किसानों ने खेतों में उपलब्ध जल संसाधनों से सिचांई का काम भी शुरू कर दिया है। इसका असर बाजार पर देखा जाएगा। बाजार में अब किसानों की उपस्थिति कम होती जाएगी। इस दौरान शादी विवाह के मुहूर्त शुरू होने से व्यापारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है, वहीं मौसम साफ होते ही कुछ गर्मी का भी अहसास होता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *