अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का विशाल युवा सम्मेलन, लवखेड़ी हनुमान मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम पहुचे  हजारों कार्यकर्ता

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा विंग के तत्वाधान में रविवार को लवखेड़ी हनुमान मंदिर पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इससे पहले अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सभी कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष बादल सिंह चौहान के नेतृत्व में वाहन रैली लेकर घट्टिया प्रतापनगर लवखेडी हनुमान मंदिर प्रांगण में पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री राजेश सिंह कुशवाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंगद सिंह भदौरिया, युवा विंग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रविजय सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष बलवीर सिंह पंवार, युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह परिहार, राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान, नगर के अध्यक्ष बुद्धि सिंह सेंगर, राजेश सिंह भदौरिया अभिषेक सेंगर, दिग्विजय सिंह, नरेंद्र सिंह सोलंकी, दिनेश बना, शेर सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।