उज्जैन|(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फ्रीगंज स्थित सिटी प्रेस क्लब कार्यालय पर झंडा वंदन किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष शैलेंद्र कुल्मी एवं सचिन गोयल द्वारा झंडा वंदन कर सलामी दी गई।
पत्रकारिता एक दर्पण है – शैलेंद्र कुल्मी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक दर्पण है जिसमें समाज की वास्तविकता को प्रतिबिंबित किया जाता है। एक पत्रकार का कर्तव्य है कि वह निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य करे और समाज को सही जानकारी प्रदान करे एवं पत्रकार को अपने व्यक्तिगत हितों को दरकिनार कर समाज के हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
सही आजादी से अभी भी हैं वंचित- वरिष्ठ पत्रकार सचिन गोयल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि असल में सही आजादी से हम अभी भी कहीं ना कहीं वंचित हैं। उन्होंने कहा कि हम अभी भी शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में बहुत पीछे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए हमें बिना डरे और बिना झुके सत्यता से कार्य करना होगा।
पूर्वजों के बलिदान को याद करें- वरिष्ठ पत्रकार सचिन कांसलीवाल ने इस आजादी के राष्ट्रीय पर्व को मनाने के पीछे हमारे पूर्वजों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। उनके बलिदान के कारण ही हम आजादी की सांस ले रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि लीडर हो के निस्वार्थ जनहित के कार्य करने से ही सफलता मिलती है और सफलता से ही स्वतंत्रता प्राप्त होती है इस लिए हमें सत्यता से कार्य करना होगा। हमें बिना डरे और बिना झुके अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा।
इस अवसर पर वरिश्ठ पत्रकार रमेश दास,नरेन्द्र जैन टोंगीया,शैलेष व्यास,राजेश कुल्मी,मयूर अग्रवाल,धर्मेन्द्र राठोड़,जीतेन्द्र राठोड,निलेश सांघी, कमल चौहान,संजय माथुर,संजय शुक्ल,राजेंद्र रघुवंशी,राकेश पडिया,शाकिर खान,असलम खान,अशोक महावर,राज जोशी,निलेश मालवीय,मलय यति ,अरविन्द देवधरे,संदीप मालवीय,आनंद पंचाल सहित पत्रकार साथी मोजूद थे |
——————————————————————————————————————————————————————————————-
उज्जैन| दशहरा मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया और फिर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात तिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। कलेक्टर सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया।
——————————————————————————————————————————————————————————————–