उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी द्वारा जिला संयोजिका प्रियंकासिंह परमार के नेतृत्व में उज्जैन जिले के सभी थानों में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को रक्षासूत्र बांधे। रक्षा सूत्र बांधने के साथ ही विहिप की बहनों ने सदैव बहन बेटियों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हुए सेवा, सुरक्षा, संस्कार का संकल्प उपहार में मांगा।
प्रियंकासिंह परमार ने बताया कि विहिप दुर्गा वाहिनी द्वारा एसपी कार्यालय में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक को रक्षासूत्र बांधे तत्पश्चात एएसपी, सीएसपी सहित जवानों को राखी बांधी। यहां से महिला थाना प्रभारी, महिला थाने में सभी पुलिसकर्मियों को तथा जिले के सभी थानों में रक्षासूत्र बांधकर लव जिहाद, धर्मांतरण जैसे जघन्य अपराधों से हिंदु बहन बेटियों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही विहिप दुर्गा वाहिनी ने सफाई कर्मचारियों, डॉक्टर, कानूनी विशेषज्ञों, आश्रमवासियों, बजरंगदल भाईयों को रक्षासूत्र बांधकर बहन, बेटियों, संस्कृति, धर्म रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर मातृशक्ति विभाग संयोजिका लता चौहान, जिला उपाध्यक्ष रितू कपूर, जिला विद्यार्थी प्रमुख अंजु रावल, मातृशक्ति की जिला मुस्कानजी, रचना चौहान, चंदा माली, छाया निगम, चंदा विश्वकर्मा, सुनिता पटीदार, अनुष्का चौरसिया, अनोखी दीदी, वैष्णवी शर्मा, राजनंदिनी सिंह पंवार सहित दुर्गा वाहिनी की सभी प्रखंड की संयोजिका मौजूद रहीं।