हाथी, घोड़े पालकी जय कन्यया लाल की,नगर में निकले नंदलाल, सर्व समाज ने किया जयकार

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) जन्माष्टमी महापर्व पर यादव समाज के आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव के अवसर पर छोटा गोपाल मंदिर टॉवर चौक से प्रारंभ हुए यादव अहीर समाज के चल समारोह में समग्र समाज ने भागीदारी की। बैंड-बाजे, हाथी, घोड़े के साथ पालकी में सवार होकर भगवान श्री कृष्ण ने भक्तों को दर्शन दिए। समाज के लोग भगवान के भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर भक्त नाचते-गाते हुए चल रहे थे। चल समारोह में बड़ी संख्या में सर्व समाज जन, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने चल समारोह में शामिल होकर भगवान कृष्ण का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चल समारोह का समापन हाट-बाजार में हुआ।

यादव अहीर महासभा द्वारा जन्माष्टमी महापर्व पर भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव भव्य रूप से आयोजित किया गया। यादव समाज द्वारा आयोजित चल समारोह में बड़ी संख्या में शहर में रहने वाले अन्य समाजजनों ने भी भागीदारी की। सुबह टॉवर चौक छोटा गोपाल मंदिर से चल समारोह प्रारंभ होने के पहले पालकी में विराजित भगवान श्री कृष्ण बाल गोपाल का पूजन अर्चन यादव महासभा के नगर अध्यक्ष नारायण यादव, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव व समाज के वरिष्ठ जन युवा संगठन, महिला संगठन के पदाधिकारियों ने किया।

पूजन के बाद चल समारोह प्रारंभ हुआ। इस दौरान सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख के साथ ही विभिन्न समाज से जुड़े समाजजनों व पदाधिकारियों और ग्रामीण क्षेत्र से आए भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों, कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों ने भी चल समारोह में शामिल होकर पालकी में सवार भगवान बाल गोपाल का पूजन किया।  चल समारोह का स्वरूप करीब एक किलोमीटर लंबा रहा। चल समारोह में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, विधायक रामलाल मालवीय, नंदलाल यादव, अभय यादव, प्रेम सिंह यादव, संभागीय अध्यक्ष ओम यादव, ट्रस्ट अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, चल समारोह अध्यक्ष आरआर यादव, युवा संगठन के अध्यक्ष पवन यादव, चंदन यादव, देवेंद्र यादव, प्रतीश यादव महिला संगठन अध्यक्ष मधु यादव, शोभा यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला यादव, गीता यादव, किरण यादव, सुशीला यादव, गोविंद यादव, नमित यादव, कृष्णा यादव, जमना लाल यादव,  हरिसिंह यादव, काशी प्रसाद यादव, हरनाम सिंह यादव, संजय यादव, चेतन यादव, शैलेंद्र यादव, बार एसो. अध्यक्ष अशोक यादव, निश्चल यादव, एलएन यादव सहित विभिन्न समाज के समाजजन व पदाधिकारी मौजूद थे।
डमरू दल, आदिवासी लोक नृत्य ने समां बांधा
चल समारोह के साथ हाथी, घोड़े, ऊंट, डीजे, बैंड-बाजे, ताशा पार्टी, विभिन्न अखाड़े, बालिकाओं का अखाड़ा, डमरू दल, भजन मंडली, बग्गी में सवार भगवान श्री कृष्ण-राधा स्वरूप में सजे बच्चे, आदिवासी लोक कलाकारों द्वारा नृत्य करते दल ने समां बांध दिया। यादव समाज के पुरूष सफेद कुर्ता-पायजामा तो महिलाएं केसारिया साड़ी पहनकर शामिल हुए। चल समारोह मार्ग पर विभिन्न समाजजनों व सामाजिक संस्थाओं द्वारा भगवान बाल गोपाल का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
हाट बाजार में सम्पन्न हुआ चल समारोह
भगवान बाल गोपाल की पालकी के साथ यादव समाज का चल समारोह सुबह टॉवर चौक स्थित छोटा गोपाल मंदिर से प्रारंभहोकर फ्रीगंज ओवर ब्रिज से चामुंडा माता चौराहा, देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, इंदौर गेट से होकर हरिफाटक ओवर ब्रिज के नीचे हाट बाजार पर समाप्त हुआ। यहां पर भगवान का पूजन करने के बाद सभी चल समारोह में शामिल सभी लोगों के लिए फलाहारी प्रसादी की व्यवस्था गई थी। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण व राधा का स्वरूप रखने वाले समाज के बच्चों और समाज में सक्रिय रूप कार्य करने वाले पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
नंद उत्सव का आयोजन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व आयोजन की कड़ी में नंद उत्सव का आयोजन 17 अगस्त रविवार को देवास रोड़ होटल आश्रय के सामने शर्मा परिसर में होगा। आयोजन में भगवान श्री कृष्ण का पालन झूलना, भगवान को छप्पन भोग अर्पण, भजन कीर्तन, भगवान श्री कृष्ण प्रसंग पर सांस्कृतिक आयोजन के साथ भगवान का आव्हान करते हुए समाज की करीब 300 महिलाओं द्वारा महारास किया जाएगा। कार्यक्रम में गीता जी के 12 वें अध्याय के श्लोक का वाचन समाज के बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से किया जाएगा। समाज की महिलाएं माता यशोदा के स्वरूप में और छोटे बच्चे कृष्ण स्वरूप में शामिल होंगे। आयोजन के दौरान महिलाओं व बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।